मासी जनपद अल्मोड़ा में SBI शाखा की माँग तेज़, जल्द कार्रवाई की माँग

मासी में SBI शाखा अब भी काग़ज़ों में सीमित, व्यापार मंडल व जनप्रतिनिधियों का सब्र जवाब देने लगा
अल्मोड़ा।
अल्मोड़ा जनपद के मासी क्षेत्र (मासी, पोस्ट ऑफिस मासी, जनपद अल्मोड़ा) में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की नई शाखा खोले जाने की प्रक्रिया लंबे समय से लंबित रहने पर अब स्थानीय जनता में गहरी नाराज़गी देखी जा रही है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि सभी आवश्यक औपचारिक प्रक्रियाएँ, स्थान चयन और स्थानीय स्तर की तैयारियाँ पूरी होने के बावजूद शाखा खोलने में हो रही देरी जनहित के विपरीत है।
व्यापार मंडल मासी के पदाधिकारियों ने कहा कि मासी क्षेत्र वर्षों से आसपास के कई गाँवों का व्यावसायिक, शैक्षणिक और प्रशासनिक केंद्र रहा है। इसके बावजूद आज तक SBI जैसी प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की बैंक शाखा का न खुलना दुर्भाग्यपूर्ण है। बैंकिंग सुविधा के अभाव में व्यापारियों, किसानों और आम नागरिकों को रोज़मर्रा के कार्यों के लिए दूर स्थित शाखाओं पर निर्भर रहना पड़ता है।
व्यापार मंडल के अनुसार SBI शाखा के जल्दी खुलने से स्थानीय व्यापार, स्वरोज़गार और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। साथ ही किसानों, छात्रों, वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं को भी बड़ी राहत मिलेगी। विशेष रूप से पेंशन, DBT, छात्रवृत्ति, मनरेगा भुगतान तथा अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर आसानी से उपलब्ध हो सकेगा।
स्थानीय जनप्रतिनिधि श्री संतोष मासीवाल ने कहा कि “मासी में SBI शाखा के लिए स्थान चयन, विज्ञापन और स्थानीय अनुशंसाएँ पहले ही दी जा चुकी हैं। इसके बावजूद निर्णय में हो रही देरी से जनता का भरोसा प्रभावित हो रहा है। अब ज़मीनी हकीकत को देखते हुए शीघ्र निर्णय लिया जाना चाहिए।”
इस माँग को पूर्व ग्राम प्रधानों, व्यापार मंडल पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक इनमें प्रमुख रूप से —
ग्राम प्रधान मासी श्रीमती दया मासीवाल, जिला पंचायत सदस्य हर्षित वर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष श्री गिरीश आर्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य श्री महेश लाल वर्मा, श्रीमती संतोष, विपिन शर्मा, गोपाल मासीवाल, चंदन रावत, जगदीश पांडे, हेमचंद्र गौड़, पवन वर्मा, चंदन उपाध्यक्ष, हरीश उपाध्याय, हेमंत जोशी, गिरीश कबडाल, कपिल शर्मा गिरीश रावत, गजेंद्र सिंह बिष्ट, भगत सिंह रावत, शंकर जोशी पूर्व ग्राम प्रधान मासी दीपा मासीवाल, सुभाष बिष्ट, गिरधर बिष्ट, दयासागर मासीवाल, केएन कबडाल, एवं समस्त क्षेत्रीय ग्राम प्रधान एवं जनप्रतिनिधि सभी का एकमत मत है कि मासी में SBI शाखा खुलने से क्षेत्र के समग्र सामाजिक-आर्थिक विकास को मजबूती मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *