20 दिसंबर का राशिफ़ल -पंडित संदीप आत्रेय शास्त्री, हरिद्वार

*आज का राशिफल*
🔸➖🔸➖🔸➖🔸

*🔅दिनांक = 20-दिसंबर-2025*

मेष राशि :- आज आपके क्रोध के कारण बने बनाए कार्य बिगड़ सकते हैं।संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा,कार्यस्थल पर मशीनरी की खराबी से काम प्रभावित होगा।

वृषभ राशि :- आज आपके व्यक्तित्व से लोग प्रभावित होंगे,भाइयों से विवाद की स्थिति निर्मित होगी।प्रेम प्रसंग के कारण तनाव रहेगा,आर्थिक समृद्धि होगी।यात्रा के योग बनेंगे।

मिथुन राशि :- आज आपकी दिनचर्या में आए बदलाव से कार्य विलंब से पूरे होंगे।पिता के साथ अनबन होगी,पारिवारिक माहौल बिगड़ सकता है।जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में विवाद बढ़ेंगे।

कर्क राशि :- आज मन की अस्थिरता के कारण निर्णय लेने में परेशानी होगी।वैवाहिक चर्चाएं सफल होंगी,माता के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी।आवास संबंधी स्थान परिवर्तन के योग हैं।

सिंह राशि :- आर्थिक स्थिति में सुधार होगा,नए कारोबार को शुरू करने की तैयारी में लगे रहेंगे।जीवन में आए बदलाव को स्वीकार करें,धार्मिक आस्था बढ़ेगी।

कन्या राशि :- आकस्मिक धन लाभ होगा,व्यापार में नए अनुबंध लाभकारी साबित होंगे।राजनीति से जुड़े जातकों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है।आर्थिक मामलों में सतर्क रहें।

तुला राशि :- लंबे समय से चल रहे तनाव समाप्त होंगे।पारिवारिक वातावरण अनुकूल रहेगा,प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी।धार्मिक आस्था बढ़ेगी।वाहन मशीनरी खरीदने में धन खर्च होगा।

वृश्चिक राशि :- आज आपके व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे।अपने आपको अकेला महसूस करेंगे,परिजनों के व्यवहार से मन दुखी होगा।आजीविका में वृद्धि होगी,स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

धनु राशि :- आपके किए परोपकार आज फलीभूत होंगे,नए संपर्क बनेंगे।राजकार्यों में जिम्मेदारी बढ़ेगी,आर्थिक मदद मिलेगी। यात्रा के योग बनेंगे,आवास निवास से संबंधित समस्या का समाधान होगा।

मकर राशि :- लंबे समय से मानसिक तनाव का सामना कर रहे हैं,एक के बाद एक समस्या से परेशान और दुखी रहेंगे।माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा,भाइयों से विवाद समाप्त होगा।

कुंभ राशि :- आपके व्यवहार से परिजन नाराज होंगे,धार्मिक स्थान पर यात्रा हो सकती है।संतान के विवाह में हो रहे विलंब से विचलित रहेंगे,अकारण पारिवारिक खर्च बढ़ेगा।दोस्तों के साथ समय व्यतीत होगा।

मीन राशि :- अपने बल पर कार्य करेंगे,निजी जीवन से जुड़ी समस्या और परेशानी को सार्वजनिक न करें अन्यथा विवाद बढ़ सकता है।धार्मिक आयोजनों में खर्च होगा।

आपका दिन मंगलमय हो

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁
Astro Aatray Hardwar contact 📞98370 81951

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *